MP Assembly Monsoon Session: 28 जुलाई से शुरू होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, 10 होंगी बैठके, अधिसूचना जल्द होगी जारी

MP Assembly Monsoon Session: 28 जुलाई से शुरू होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, 10 होंगी बैठके, अधिसूचना जल्द होगी जारी

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रहा है। जिसका आयोजन 8 अगस्त 2025 तक किया गया है। इस दौरान कुल 10 बैठके होगी। जिसमे विभिन मुद्दों पर बहस होगी। साथ ही इस सत्र में राज्य सरकार विधेयकों के साथ पहला अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। हालांकि अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। लेकिन जल्द ही अधिसूचना जारी होने की संभावना है।

12 दिवसीय सत्र में  होंगी 10 बैठकें

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तीन दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से उनके बंगले पर मिलने पहुंचे थे। बताते हैं, इस दौरान दोनों के बीच मानसून सत्र को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद सत्र बुलाने के लिए राज्यपाल से मंजूरी ली गई। 12 दिवसीय इस सत्र में 10 बैठकें होंगी। जिसमे कई बड़े   फसलों पर मुहर लगाई जाएगी। पिछले साल मानसून सत्र एक जुलाई से प्रारंभ हुआ था और 19 जुलाई को खत्म। हालांकि इस दौरान सत्र में कुल 14 बैठकें हुई थी। 

 


संबंधित समाचार