होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ड्रैगन ने दिखाई लाल आंखें, क्या हो के रहेगा चीन ताइवान युद्ध ? लड़ाकू विमानों के साथ चीनी सेना तैनात

ड्रैगन ने दिखाई लाल आंखें, क्या हो के रहेगा चीन ताइवान युद्ध ? लड़ाकू विमानों के साथ चीनी सेना तैनात

DELHI : अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से तिलमिलाए चीन ने ताइवान के आसपास के इलाके में सैन्य अभ्यास तेज कर दिया है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने चीन से अपना सैन्य अभ्यास तत्काल रोकने का आग्रह किया। लेकिन चीन ने उलटे ताइवान के आसपास अपने 100 से अधिक युद्धक विमान तैनात कर दिए हैं। इसके साथ-साथ उसने अपने नई पीढ़ी के हवा में फ्यूल भरने वाले वाईयू-20 विमान को तैनात कर दिया है। ताइवान पर चीन शुरू से ही अपना दावा जताता आ रहा है और अब तो उसने खुली धमकी दी है कि जरूरत पड़ने पर वह बलपूर्वक इस द्वीप को अपने कब्जे में ले लेगा, दरअसल अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की यात्रा के बाद चीन और ताइवान के बीच टेंशन बढ़ गई है।

चीन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद यह कहते हुए सैन्य अभ्यास शुरू किया था कि उनकी यात्रा ने 'एक चीन नीति' का उल्लंघन किया है। चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबाल टाइम्स की ओर से ट्वीट किए गए वीडियो में यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि कैसे चीनी सेना ताइवान के आसपास अपना पैर जमा रही है, युद्धक विमानों से लेकर नई पीढ़ी के विमानों के शामिल किए जाने तक, संयुक्त नाकाबंदे अभ्यास ताइवान के लिए एक चेतावनी जैसा है। ताइवान के साथ तनाव के बीच चीन की ओर से जारी किए गए वीडियो का मुख्य एजेंडा चीन की सैन्य ताकत को दिखाना है।


संबंधित समाचार