Bhopal Bangladesh Demonstration : राजधानी भोपाल में बांग्लादेश के खिलाफ आज विराट प्रदर्शन

Bhopal Bangladesh Demonstration : राजधानी भोपाल में बांग्लादेश के खिलाफ आज विराट प्रदर्शन

भोपाल प्रदर्शन : बांग्लादेश के खिलाफ देश, प्रदेश और पूरी दुनिया में भारी आक्रोश है। अमेरिका सहित कई देशों में प्रदर्शन हो चुके हैं। वहीं देश में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, उप्र सहित कई राज्यों में हुए प्रदर्शन हुए हैं और विरोध में रैली निकाली गई। मध्य प्रदेश में सीहोर, नर्मदापुरम, इंदौर और जबलपुर सहित कई शहरों में प्रदर्शन हुए हैं। विरोध करने वालों की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई जगह सड़कें जाम हो गई और पुलिसकर्मी लगातार यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में जुटे रहे।

बंद रहे बाजार, नही खुल ताले

इधर आज राजधानी भोपाल में भी लोगों का गुस्सा फूट रहा है। भारत माता चौराहे पर प्रदर्शन होगा जिसमें सैकड़ों लोगों के शामिल होने की संभावना है। सुबह से दोपहर 2 बजे तक समूचा सीहोर पूरी तरह से बंद रहा। सभी प्रतिष्ठानों के ताले नहीं खुले। सकल हिन्दू समाज संत महात्माओं, धार्मिक, व्यापारिक व सामाजिक संगठन ने एकजुट होकर दोपहर में बाल विहार मैदान से रैली निकाली। रैली मेन रोड, इंग्लिशपुरा व भोपाल नाका होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंची। यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर प्रवीण सिंह को दिया गया। बाल बिहार मैदान से शुरू हुई रैली में काफी संख्या में लोग शामिल थे। इसी तरह जबलपुर,इंदौर और नर्मदापुरम में भी विरोध प्रदर्शन कर रैलियां निकाली गई और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर सख्त कदम उठाने की मांग की।

जुटेगा सकल हिंदू समाज

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे लगातार अत्याचार और तोड़े जा रहे मंदिरों के विरोध में एक विराट प्रदर्शन किया जा रहा है। ये प्रदर्शन भाेपाल के भारत माता चौक (डिपो चौराहा) पर बुधवार को दोपहर 2 बजे से होगा। इसका आयोजन सकल हिंदू समाज भोपाल द्वारा किया जा रहा है। इसमें हिंदु समाज के सभी संगठन के साथ सभी सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन सम्मिलित होंगे। साथ ही बुद्धीजीवी वर्ग से कई साहित्यकार, शिक्षक, सेना के पूर्व कमांडर, सेवानिवृत्त अफसर, डॉक्टर, प्रोफेशनल, भी शामिल होकर अपना विरोध जताएंगे। 


संबंधित समाचार