होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दिल्ली रेलवे पुलिस ने एक नाईजीरियन मूल की महिला को किया गिरफ्तार, 840 बीयर केन भी बरामद

दिल्ली रेलवे पुलिस ने एक नाईजीरियन मूल की महिला को किया गिरफ्तार, 840 बीयर केन भी बरामद

नई दिल्ली। रेलवे पुलिस ने एक नाईजीरियन मूल की महिला नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला का नाम मरियम एडकवो (49) है। पुलिस ने आरोपी के पास से 840 बीयर केन बरामद की है। पुलिस की माने तो आरोपी के पास से जब्त की गई बीयर अफ्रीका में काफी मशहूर है। महिला का पति नाईजीरिया पुलिस में है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

रेलवे पुलिस के मुताबिक, शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मुंबई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन आकर रुकी। उसमें से एक नाईजीरियन मूल की महिला उतरी। पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी। इस पर पुलिस उसे जांच के लिए रोका। इसके पास बारह जूट के बैग चैक करने पर उसमें 840 बीयर की केन मिली।

आपको बता दें कि यह बीयर नाइजीरियरा की थी। यह महिला मुंबई से दिल्ली ए टू कोच में सवार होकर आई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला शादीशुदा है, जिसके तीन बच्चे हैं। वह साल 2011 से भारत आ जा रही है। इस साल वह फरवरी में आई थी। अभी वह मुंबई में रह रही है और अफ्रीकन मूल के लोगों को बीयर सप्लाई करती थी।


संबंधित समाचार