होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BJP SCHEMES : सुभद्रा योजना से महिलाओं को बड़ी राशि, भाजपा नेता चुनावी मैदान पर

BJP SCHEMES : सुभद्रा योजना से महिलाओं को बड़ी राशि, भाजपा नेता चुनावी मैदान पर

भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के दौरान ओडिशा (Odisha) में भाजपा (BJP) के दिग्गज नेता (Leaders) महिलाओं, किसानों और गरीबों (Poor Pershon) की बात करते हुए भाजपा की सरकार में मिल रहे लाभ की बात करते हुए प्रधानमंत्री की सरहाना कर रहे हैं। भुवनेश्वर में भाजपा नेत्री अपराजिता सारंगी ने योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली बड़ी राशि की बात कही है।

अपराजिता सारंगी ने कहा कि सुभद्रा योजना के तहत हम महिलाओं को 50,000 रुपए के वाउचर देंगे। उन्होंने कहा कि धान उठाव में किसानों को होने वाली सभी परेशानियां दूर की जाएंगी। धान खरीदने पर किसानों को प्रति क्विंटल 3,100 रुपए दिए जाएंगे। सारंगी ने कहा कि हर जगह कोल्ड स्टोरेज बनेंगे।

मोदी का गारंटी

भाजपा नेत्री सारंगी ने कहा कि ओडिशा में घरेलू बिजली बिल्कुल मुफ्त होगी क्योंकि सभी घरों की छतों पर सौर पैनल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 75,000 किमी सड़कें बनाई जाएंगी। इस मौके पर ओडिशा के पुरी से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ओडिशा का घोषणापत्र लॉन्च किया है। पात्रा ने कहा कि ये सिर्फ घोषणा पत्र नहीं है, यह प्रधानमंत्री मोदी का गारंटी पत्र भी है, माताओं के लिए सबसे बड़ी योजना सुभद्रा योजना है। 

भाजपा की सुभद्रा योजना की बात करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि हर मां को 50 हजार रुपए का वाउचर मिलेगा, जो वो 2 साल के अंदर खर्च कर सकेंगी। इस मौके पर ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि यहां प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हमें सकारात्मक नतीजे मिलेंगे, ओडिशा में 21 की 21 सीटें जीतेंगे। मनमोहन सामल ने कहा कि यहां प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर लोगों में काफी उत्साह है। सामल ने कहा कि चुनाव में हमें सकारात्मक नतीजे मिलेंगे, ओडिशा में 21 की 21 सीटें जीतेंगे।
 


संबंधित समाचार