होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सीडब्ल्यूसी की बैठक सिर्फ औपचारिकता, सोनिया गांधी हैं 21 साल से कांग्रेस की बॉस: नटवर सिंह

सीडब्ल्यूसी की बैठक सिर्फ औपचारिकता, सोनिया गांधी हैं 21 साल से कांग्रेस की बॉस: नटवर सिंह

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह (Former External Affairs Minister Natwar Singh) ने रविवार को कहा है कि कांग्रेस कार्य समिति (CWC- सीडब्ल्यूसी) की बैठक सिर्फ औपचारिकता है। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) 21 वर्ष से कांग्रेस (Congress) की बॉस हैं।

सीडब्ल्यूसी की शनिवार को हुई बैठक का कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है। क्योंकि, बैठक से पहले शोर मचाने वाले सदस्य मीटिंग के दौरान मौन रहे। इसके अलावा पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह से जमीन पर प्रदर्शन कर रही है। उसे देखा जाए तो कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में 5 में से एक भी राज्य नहीं जीत पाएगी।

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह (Natwar Singh) ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान कहा कि सीडब्ल्यूसी बैठक (CWC meeting) सिर्फ एक औपचारिकता थी। सोनिया गांधी 21 साल से पार्टी की पूर्णकालिक बॉस हैं। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष का अगला चुनाव सितंबर 2022 को होगा।

पार्टी अध्यक्ष (Party President) के लिए कोई रिक्ति नहीं थी। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ही पार्टी की बॉस (boss) हैं। वह 21 साल से कांग्रेस पार्टी की बागडोर संभाल रही हैं।

कांग्रेस के पूर्व दिग्गज ने आगे यहा भी कहा कि कांग्रेस को मिलकर काम करना की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से पिछड़ जाएगी। मुझे नहीं लगता है कि कांग्रेस पार्टी अगामी पांच राज्यों में से एक से अधिक राज्यों में अपनी जीत दर्ज करेगी, क्योंकि उसका कोई संगठन नहीं है। लेकिन ये भी सच है कि कोई अन्य पार्टी नहीं है। कांग्रेस के अलावा जो विपक्ष की भूमिका निभा सकती है।


संबंधित समाचार