छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में गुरुवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दुखद मौत से प्रदेश में सियासी घासन तेज हो गई है। तो वही प्रदेश में बढ़ते हादसे को लेकर उमंग सिंघार ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मुआवजा नीति पर सवाल उठाये है। साथ ही मृतकों के परिजनों को कांग्रेस विधायक दल की तरफ से 50 -50 हजार आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ जुटाने के लिए दबाव बनाया गया था
दरअसल, छिंदवाड़ा बस दुर्घटना को लेकर आज नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कि जिसमे सिंघार ने हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और सरकार पर निशना साधते हुए हादसे का शिकार प्रशासन को ठहराया। उमंग ने कहा कि मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ जुटाने के लिए दबाव बनाया गया था। जनपद पंचायत के सीईओ द्वारा लोगों को कार्यक्रम में नहीं आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी, और इसी जल्दबाजी में यह हादसा हुआ और 10 लोगों की जान चली गई जबकि 40 लोग घायल हो गए।
एक स्पष्ट और समान मुआवजा नीति बनानी चाहिए
इतना ही नहीं उमंग ने मुआवजे नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि गरीबो के लिए कोई एक समान नीति नहीं है। कहीं 1 लाख, कहीं 2 लाख, तो कहीं 4 या 5 लाख दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को एक स्पष्ट और समान मुआवजा नीति बनानी चाहिए, ताकि सभी पीड़ित परिवारों को बराबर राहत मिल सके।
मप्र में पिछले 5 साल में 65 हजार दुर्घटना हुई
सिंघार ने कहा कि सरकार को ऐसे मुद्दों के लिए पॉलिसी बनाना चाहिए। हमने 4 लाख के मुआवजे की मांग की। मप्र में पिछले 5 साल में 65 हजार दुर्घटना हुई है। हादसों में मप्र देश में दूसरे स्थान पर है। फिर भी सरकार की गरीब परिवार के लिए कोई पॉलिसी नहीं ही। जबकि व्यापारियों के लिए सिंगल विंडो की सुविधा है पर गरीबों के लिए नहीं।