होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : नरसिंहपुर में बाइक-हार्वेस्टर की हुई भिड़ंत, दो मजदूरों की गई जान, विदिशा में ट्रैक्टर पलटने से किशोरी की मौत

MP NEWS : नरसिंहपुर में बाइक-हार्वेस्टर की हुई भिड़ंत, दो मजदूरों की गई जान, विदिशा में ट्रैक्टर पलटने से किशोरी की मौत

विदिशा : मध्य प्रदेश के शमशाबाद और नरसिंहपुर में हुए सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की दुखद मौत हो गई। पहली घटना विदिशा जिले के शमशाबाद की है। जबकि दूसरी घटना नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों मामलो में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलटा

पहली घटना विदिसा जिले के शमशाबाद की है। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे सवार एक नाबालिग किशोरी की मौके पर मौत हो गई है, जबकि एक लड़का गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज शमशाबाद जिला अस्पताल में जारी है। 

स्टीरिंग फेल होने के चलते हुआ हादसा

जानकारी अनुसार मृतक का परिवार कुआ मशीन चलकर मजदूरी का काम करते है। वह काम कर के नजीराराबाद से खंदी आ रहे थे तभी ग्राम नायसन्द और बीलखो के बीच में अचानक ट्रेक्टर का स्टीरिंग फेल हो गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने शव और घायल को अस्पताल भेज दिया है। वही मामले में आगे की करवाई की जा रही है। 

बाइक- हार्वेस्टर से टकराई

दूसरी घटना नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र की है। जहां शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करेली से अपने घर लौट रहे तीन मजदूर बाइक पर सवार थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक हार्वेस्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक आनंदी रजक की मौके पर ही मौत हो गई।

कारणों की जांच में जुटी पुलिस 

जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसकी पहचान पुलिस ने प्रसन्न नामदेव के रूप में की है। इधर, पुलिस ने हार्वेस्टर को जब्त कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वही पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
 



 


संबंधित समाचार