होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mp news : आगर मालवा में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, चपेट में आने से 1 ग्रामीण की मौत, 15 घायल

Mp news : आगर मालवा में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, चपेट में आने से 1 ग्रामीण की मौत, 15 घायल

आगर मालवा : मध्य प्रदेश के आगर मालवा में निजी यात्री बस पलटने से एक युवक की मौत होगी, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमे से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा बड़ागाँव के समीप हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। 

हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ

बताया जा रहा है कि हादसा बस चालक की लापरवाही की वजह से हुआ। दरअसल, बस चालक गाड़ी को रफ़्तार में चला रहा था। तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी वजह से भैंसें लेकर जा रहा एक ग्रामीण चपेट में आ गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई और यात्री घायल हो गए। 

चार घायलों को जिला अस्पताल किया गया  रेफर

हादसे के बाद लोगों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए नलखेड़ा सामुदायिक अस्पताल लेकर गए । जहां गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए आगर मालवा के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

मृतक की पहचान गोकुल सिंह के रूप में हुई

वही मृतक की पहचान गोकुल सिंह के रूप में की गई है। उसका शव घटनास्थल से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, हादसे की वजह ड्राइवर का बस पर से नियंत्रण हटना माना जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 


संबंधित समाचार