उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आज मशहूर कथा वाचक जया किशोरी उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। साथ ही नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप कर ध्यान भी लगाया। इतना ही नहीं इस दौरान जया किशोरी ने मंदिर व्यवस्था की सहराना भी की।
महाकाल के दर्शन करना उनका सौभाग्य
बाबा महाकाल की भस्मारती में शामिल होने जया किशोरी शनिवार तड़के उज्जैन पहुंची। जहां वो पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबी हुई नजर आई। दर्शन के बाद जया ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें यहां आना अच्छा लगता है। महाकाल के दर्शन करना उनका सौभाग्य है।
“बाबा की कृपा सभी पर बनी रहे”
जया किशोरी ने आगे बताया कि वे पहले भी भस्म आरती में शामिल हो चुकी हैं और आगे भी बार-बार महाकाल के दर्शन के लिए आना चाहती हैं। उन्होंने भगवान महाकाल से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
दर्शन व्यवस्था की सराहना
दर्शन के बाद मंदिर समिति ने जया किशोरी का स्वागत और सम्मान किया गया। तो वही जया किशोरी ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था की भी सराहना की।