होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : राजधानी में इंस्टाग्राम फ्रेंड ने महिला के साथ किया रेप, होटल में मारपीट कर घटना को दिया अंजाम, FIR दर्ज

BHOPAL NEWS : राजधानी में इंस्टाग्राम फ्रेंड ने महिला के साथ किया रेप, होटल में मारपीट कर घटना को दिया अंजाम, FIR दर्ज

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू लड़की को दुष्कर्म का शिकार बनाया। युवती देर शाम अस्पताल से घर जा रही थी। इस दौरान कथित इंस्टाग्राम फ्रेंड ने महिला को मिलने के लिए बुलाया और होटल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने युवती के साथ मारपीट भी की। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस में कर इंसाफ की गुहार लगाई। 

घटना शुक्रवार रात 11:30 बजे की

घटना शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार की तबीयत देखकर लौट रही थी। तभी वो पेट्रोल डालने लिए पेट्रोल पंप कर रुकी। तभी आरोपी हारिस खान का कॉल आया। जिसके बाद आरोपी लगातार पीड़िता को मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। जिसके बाद पीड़िता मान गई। कुछ समय के बाद हारिस खान आया और डरा धमका कर युवती को उसकी ही गाड़ी से हमीदिया रोड के एक होटल ले गया। जहां उसने महिला के साथ रेप किया और मारपीट भी की। 

आरोपी डीआईजी बंगला इलाके का रहने वाला

इतना ही नहीं आरोपी ने महिला को करीब तीन घंटे तक बंधक भी बनाए रखा। जिसके बाद 29 वर्षीय महिला रात करीब 2:30 बजे किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी दस्ता बताई। जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर मंगलवारा पुलिस के पास गई और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के जल्द गिरफ़्तारी का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हारिस खान डीआईजी बंगला इलाके का रहने वाला है। जो लंबे समय से महिला के संपर्क में था। 
 


संबंधित समाचार