इंदौर : मध्य प्रदेश में हादसे और क्राइम बेलगाम होते जा रहे है। ताजा मामला इंदौर से सामने आया है। जहां एक कार में आग लगने से 4 साल के बच्चे की जिंदा जलने से मौत हो गई। बच्चा अपने पिता के साथ घूमने के लिए निकला था। इस दौरान अचानक गाड़ी में आग लग गई। घटना इंदौर के महू स्थित सिमरोल थाना क्षेत्र की है। जहां शनिवार सुबह यह हादसा हुआ।
हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ
बताया जा रहा है कि 4 साल का चिराग अपने पिता संजय बढ़िया के साथ घूमने निकला था। इस दौरान संजय जो पेशे से मैकेनेक है। वो इंदौर-खंडवा रोड सेल सिटी के सामने डीजे वाली गाड़ी का काम कर रहा था। इसी दौरान जिस गाड़ी में चिराग बैठा था, उसमें अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई। हालांकि स्थानीय लोग हादसे को देख तुरंत मदद के लिए पहुंचे। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की जानकारी पर फौरन फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन आग भीषण होने के चलते चराग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ था। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर। वही मामले में आगे की जांच जारी है।
जमीनी रंजिश के चलते युवक को जिंदा जला
दूसरी घटना सागर की है। जहां आपसी विवाद और जमीनी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को जिंदा जला दिया। हालांकि समय रहते युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह दिल देहलानी वाली घटना गौरझामर थाना क्षेत्र के बजरिया मोहल्ले की है। जहां बदमाशों ने शुक्रवार शाम घटना को अंजाम दिया।
शुक्रवार शाम की घटना
बताया जा रहा है कि एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से आधा दर्जन लोगों ने पहले युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। हालांकि मरने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर आपबीती सुनाई है। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।