Chhindwara Accident : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में हुए दर्दनाक बस हादसे के बीच पुलिस जवानों की बहादुरी को लेकर पुलिस प्रशासन ने नगद इनाम से नवाजा है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे जवानों ने बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू किया और करीब 40 लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
कांच पर चले जवान
हादसे के दौरान पुलिसकर्मी बिना जूते पहने कांच के टुकड़ों पर चलते हुए घायलों तक पहुंचे। हालात इतने गंभीर थे कि जवानों ने बस को करीब 3 फीट तक उठाकर फंसे लोगों को बाहर निकाला और कई जिंदगियां बचा लीं।
ड्यूटी पर थे जवान
दरअसल, पीटीएस रीवा का पुलिस बल छिंदवाड़ा में एक कार्यक्रम की ड्यूटी पूरी कर लौट रहा था। जिस बस में हादसा हुआ, उसी के पीछे जवानों की बस चल रही थी। घटना होते ही सभी जवान तुरंत नीचे उतरे और राहत कार्य में जुट गए। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस मुख्यालय ने 113 पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार देने का आदेश जारी किया है। अलग-अलग स्तर के अधिकारियों और जवानों को उनके योगदान के अनुसार सम्मानित किया गया।
इन जवानों को मिला पुरस्कार
कार्यवाहक निरीक्षक नागेंद्र यादव (बल प्रभारी) – 5,000
कार्यवाहक प्रधान आरक्षक राहुल सिंह (बल मेजर) – 3,000
कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मिथलेश तिवारी (डीआई) – 3,000
आरक्षक चालक संजय सिंह – 2,000
आरक्षक चालक सचिन तोमर – 2,000
प्रशांत सिंह (इंदौर, पीटीएस रीवा) – 2,000
राजकुमार (इंदौर, पीटीएस रीवा) – 2,000
नितिन व्यास (भोपाल, पीटीएस रीवा) – 2,000
अंशू राजावत (जबलपुर, पीटीएस रीवा) – 2,000
आलोक मिश्रा (जबलपुर, पीटीएस रीवा) – 2,000
नीरज सिंह तोमर (भिंड, पीटीएस रीवा) – 2,000