होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Supriya Shrinate : चुनावी रण में विपक्षी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सियासी खेल जारी 

Supriya Shrinate : चुनावी रण में विपक्षी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सियासी खेल जारी 

भोपाल। देशभर में लोकसभा चुनाव की धूम मची है। ऐसे में सभी पोलिटिकल पार्टिया बहुमत हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है साथ ही अपने विपक्षी दलों पर आरोप प्रत्यारोप का सियासी खेल भी खेल रही है। अब कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत मीडिया से बात चित के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार को लपेटे में लिया है। साथ ही पीएम पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। 

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए लपेटे में लिया। सुप्रिया ने कहा कि, 'हमारे मैनोफेस्टो के बारे में इतना कहा कि लोग डाउनलोड कर रहे है और पढ़ रहे है।  केंद्र कि भाजपा सरकार पिछले10 साल से सत्ता में रहने के बाद भी नेहरू को ही कोसती है। अगर ऐसा ही था तो क्या 10 साल से भाजपा के लोग झुनझुना बजा रहे थे।'

आगे उन्होंने कहा कि, 'हमने पांच न्याय अपने मैनोफेस्टो मे दिए है। हार आपके सामने है और इसे देखते हुए बीजेपी बौखला गई है। भाजपा लोगों को बरगला रही है।  मई सिर्फ मोदी जी से इतना ही कहना चाहूंगा कि दाम्पत्य का मंगलसूत्र का अपमान न कीजिए। '


संबंधित समाचार