MP NEWS: मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अब सफाई कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के साथ रिटायरमेंट का भी मिलेगा लाभ

MP NEWS: मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अब सफाई कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के साथ रिटायरमेंट का भी मिलेगा लाभ

भोपाल :  मध्यप्रदेश के सफाई कर्मचारियों के लिए सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। सफाई कर्मचारियों को अब अन्य सरकारी कर्मचारियों के तहत अनुकंपा नियुक्ति सहित रिटायरमेंट का लाभ भी दिया जायेगा। साथ ही सैलरी में वृद्धि भी की जाएगी। मोहन सरकार ने यह फैसला हाल ही में हुए बैठक में लिया। 

 मृत्यु होने पर परिवार के एक सदस्य को मिलेगी अनुकंपा 

मोहन सरकार के फैसले के तहत अगर कोई सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से बीमार है तो उसके परिवार को अनुकंपा मिलेगी। साथ ही बीमारी के चलते मृत्यु होने पर भी परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा दी जाएगी। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों को विनियमित होने पर 8 हजार की जगह 18 हजार सैलरी देने का फैसला लिया गया है। 

दैनिक वेतन भोगियों को रेगुलेट करने का निर्णय

मध्य प्रदेश सरकार ने विनियमित कर्मचारियों को परमानेंट करने का फैसला लिया है। रिक्त पदों पर विनियमित कर्मचारियों को स्थाई किया जाएगा। साथ ही 2007 से 2016 तक के दैनिक वेतन भोगियों को रेगुलेट करने का निर्णय लिया गया है।  इतना ही नहीं अगर कोई सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से बीमार है तो उसे 5 साल पहले रिटायर का लाभ दिया जायेगा। 


संबंधित समाचार