होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सुनीता हत्याकांड में मृतका के दामाद समेत अन्य पर केस दर्ज, दिल्ली पुलिस का कर्मचारी है आरोपी

सुनीता हत्याकांड में मृतका के दामाद समेत अन्य पर केस दर्ज, दिल्ली पुलिस का कर्मचारी है आरोपी

दिल्ली रोड पर खरावड़ के पास शनिवार शाम हुए सुनीता हत्याकांड में परिजनों ने मृतका के दामाद अमित समेत अन्य पर हत्या का केस दर्ज करवाया है। मृतका की बेटी और उसके पति अमित के बीच पांच साल से अनबन है। आरोपित दिल्ली पुलिस का कर्मचारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। सांपला निवासी सुनीता की भजीती ने शिकायत दी है कि उसकी बुआ सुनीता अपनी शादी के बाद से करीब 18 साल से उनके घर सांपला में रह रही थी। उसकी बुआ की एक बेटी है।

5 साल पहले अमित के साथ शादी हुई थी

सुनीता की बेटी की करीब 5 साल पहले अमित निवासी अटायल के साथ शादी हुई थी। अमित दिल्ली पुलिस में नौकरी करता है। उनका करीब तीन साल का बेटा है। अमित और उसकी पत्नी में अनबन रहती है। अमित की पत्नी अपने ससुराल में शादी के बाद एक ही साल रही थी। इसके बाद वह उनके घर मायका में ही रही है। आरोप है कि अमित कई बार अपनी पत्नी और सास को देख लेने व जान से मारने की धमकी देता था। शनिवार को सुनीता और सुनीता की मामी मीना स्कूटी पर सामान लेकर सांपला जा रहे थे। खरावड़ के पास सुनीता के सिर में गोली मार दी गई थी। जिससे सुनीता की मौत हो गई जबकि मीना नीचे गिरने से घायल हो गई। परिजनों ने अमित और उसके साथियों पर हत्या का केस दर्ज करवाया है।

आरोपितों की तलाश की जा रही

परिजनों ने सीमा की बेटी के पति अमित पर हत्या का शक जताया है। अमित दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। अभी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।फिलहाल सुनीता की भतीजी की शिकायत पर अमित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।


संबंधित समाचार