होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BJP Membership Drive : भाजपा का देशभर में सदस्यता अभियान 1 सितंबर से

BJP Membership Drive : भाजपा का देशभर में सदस्यता अभियान 1 सितंबर से

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान देशभर में एक सितंबर से शुरू होगा, जिसे ‘संगठन महापर्व’ नाम दिया गया है। इससे पहले प्रदेश कार्यालय में 21 अगस्त बुधवार को प्रदेशस्तरीय महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इसमें सदस्यता अभियान के प्रभारी विनोद तावड़े और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह केंद्रीय अधिकारी के तौर पर शामिल होंगे। भगवानदास सबनानी प्रदेश के सदस्यता अभियान प्रभारी बनाए गए हैं। इसके बाद सदस्यता अभियान शुरू होने के पहले 31 अगस्त को मप्र के 64871 बूथों सहित देश के 10 लाख बूथों पर संगठन पर्व की कार्यशाला होगी।

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को सुबह 11 बजे से संगठन पर्व 2024 की बैठक शुरू होगी। इसमें प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, प्रदेश सदस्यता अभियान टोली,  सांसद लोकसभा और राज्यसभा, विधायक, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, विभागों के प्रदेश संयोजक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला सदस्यता अभियान टोली ओर नगर पालिका अध्यक्ष शामिल होंगे।


सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने हो रही बैठक

शर्मा ने बताया कि बुधवार को होने वाली बैठक में सदस्यता अभियान से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही इसका उद्देश्य पार्टी के सदस्यता अभियान को ज्यादा से ज्यादा प्रभावी बनाना है। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के नेतृत्व कर रहे नेता शामिल रहेंगे, जो बैठक में शामिल होने वाले लोगों को जानकारी देने के साथ ही अभियान की रणनीतियों पर विचार विमर्श करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी सदस्यता अभियान जैसी व्यवस्था भारत के अन्य लगभग 1500 राजनीतिक दलों में नहीं है। भारतीय जनता पार्टी एक जीवंत संगठन है और एक जीवंत संगठन ही लोगों को पुनः सदस्यता का निर्णय करने का मौका देती है।


संबंधित समाचार