MP Congress : कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव 50 नेताओं की हुई नियुक्ति

MP Congress : कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव 50 नेताओं की हुई नियुक्ति

MP Congress : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्षों के चयन के लिए 50 पर्यवेक्षकों  की नियुक्ति की गई है। यह पहल गुजरात मॉडल की तर्ज पर लागू की जा रही है, जिसे कांग्रेस संगठन के लिए अत्यंत सफल और प्रभावी माना गया है। इस अभियान का नाम संगठन सृजन अभियान रखा गया है, जिसका उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की जड़ों को गांव-गांव तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में लाना तथा संगठनात्मक ढांचे को नए नेतृत्व के साथ सशक्त बनाना है। 

इनको मिली जिम्मेदारी 

संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने बताया कि एआईसीसी के पर्यवेक्षक प्रदेश के सभी जिलों में जाकर संगठनात्मक स्थिति का गहराई से मूल्यांकन करेंगे। स्थानीय कार्यकर्ताओं, ब्लॉक एवं जिला स्तरीय नेताओं से संवाद करेंगे और निष्पक्षता व क्षमता के आधार पर नए जिला अध्यक्षों की सिफारिश करेंगे। जिन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति हुई हैं, उनमें सप्तगिरि शंकर उल्का, गुरदीप सिंह, अखिलेश प्रसाद सिंह, मोहम्मद आरिफ नसीम खान, यशोमती ठाकुर, आराधना मिश्रा, सुखदेव भगत, भजनलाल जाटव, राहुल कास वान, हरिश्चंद्र मीणा सहित अन्य शामिल हैं।

जल्द मिलेंगे जिलाअध्यक्ष और शहर अध्यक्ष

जानकारी के अनुसार कांग्रेस द्वारा नियुक्त किए गए 50 आब्जर्वर अब जिलों के जिलाध्यक्षों की चयन प्रक्रिया में हिस्स लेंगे। वे हर जिले की विधानसभा में जाकर नेताओं से रायशुमारी करेंगे और रिपोर्ट तैयार करेंगे। कांग्रेस मध्यप्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के तहत गुजरात के बाद एमपी और हरियाणा में संगठन में बदलाव करने जा रही है। 


संबंधित समाचार