Interim Budget 2024-25 : महापौर मालती राय ने नगर निगम का बजट किया पेश, चर्चा में गर्माया श्वानों का मुद्दा 

Interim Budget 2024-25 : महापौर मालती राय ने नगर निगम का बजट किया पेश, चर्चा में गर्माया श्वानों का मुद्दा 

Interim Budget 2024-25 : भोपाल : भोपाल नगर निगम परिषद की मीटिंग आज सुबह करीबन 11.30 बजे शुरू हुई। जिसमे महापौर मालती राय ने वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट पेश किया। इस बजट में नर्सिंग होम और हॉस्पिटल में बेड के हिसाब से लाइसेंस फीस, आवारा कुत्तों और पुराने बजट के कई प्रस्तावों को लेकर चर्चा जारी है।

अंतरिम बजट को 900 करोड़ रुपए का तैयारी किया गया है। जिसे चर्चा के बाद पास किया जाएगा।  इस बजट में महापौर, परिषद अध्यक्ष और पार्षद निधि जैसे प्रविधान नहीं हुए लोकसभा चुनाव के बाद आने वाले पूर्ण बजट में विकास कार्यों के लिए प्रविधान होंगे। बजट पर चर्चा आइएसबीटी स्थित मुख्यालय के सभागार में हो रही है। 

चर्चा के दौरान गर्माया चर्चा का मुद्दा

तो इधर नगर निगर निगम महापौर द्वारा बजट पेश किया जा रहा था तो दूसरी तरफ विपक्षी पार्षदों ने हंगामा खड़ा कर दिया विपक्षी पार्षदों ने बीते महीने में कुत्तों के काटने वाले मामले को लेकर महापौर को घेर लिया, विपक्ष इस पर फौरन चर्चा चाह रहा था आसंदी पर बैठे ननि अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी को समझाने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेसी पार्षद नारेबाजी करने लगे।  नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने नेहरू नगर से 50 लाख अधिक एलईडी लाइट के गायब होने का मुद्दा उठाया है। शहर में लगी एलईडी लाइट्स के खराब होने को लेकर भी विपक्षी पार्षदों ने बैठक में जमकर हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने झील संरक्षण के मद में बड़ी गड़बड़ी का मुद्दा उठाया है।


संबंधित समाचार