होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

WORLD BREAKING : एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी और अरबपति नंबर वन एलन मस्क की संपत्ति कुछ ही घंटों में 25.1 अरब डॉलर कम हो गई, जानिए वज़ह

WORLD BREAKING : एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी और अरबपति नंबर वन एलन मस्क की संपत्ति कुछ ही घंटों में 25.1 अरब डॉलर कम हो गई, जानिए वज़ह

WORLD BREAKING: अडानी ग्रुप की कंपनियों अडानी पावर, अडानी विल्मर, अडानी इंटर प्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, अडानी ग्रीन और अडानी टोट गैस के शेयर सोमवार को औंधेमुंह गिर गए। इसका असर उनकी रैंकिंग पर भी पड़ा और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में वह बर्नार्ड अर्नाल्ट से पिछड़ कर चौथे स्थान पर आ गए। टेस्ला (Tesla Share Price) और अडनी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों के शेयरों के भाव गिरते ही दुनिया के अरबपति नंबर वन एलन मस्क (Elon Musk) और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति एक ही दिन में 25.1 अरब डॉलर कम हो गई। यह रकम भारतीय रुपये में 20,47,76,96,95,000 हो जाती है। 

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर सोमवार को औंधेमुंह गिर गए।

  • एटीजीएल 7.90 फीसद टूटकर 3076 रुपये पर बंद हुआ।  
  • अडानी पावर 4.99 पर्सेंट की लोअर सर्किट के साथ 354.85 रुपये पर बंद हुआ।
  • अडानी विल्मर में 5 फीसद का लोअर सर्किट लगा और यह 717.75 रुपये पर बंद हुआ।
  • अडानी इंटर प्राइजेज 8.42 पर्सेंट टूटकर 3164.75 रुपये पर बंद हुआ।
  • अडानी पोर्ट 4.35 फीसद टूटकर 784.95 पर बंद हुआ।  
  • अडानी ग्रीन एनर्जी 7.65 फीसद लुढ़ककर 2087.85 रुपये पर बंद हुआ।

इसका असर अडानी ग्रुप की संपत्ति पर पड़ा और एक ही दिन में गौतम अडानी ने 9.67 अरब डॉलर गंवा दिए।

 शेयरों की पिटाई के कारण दुनिया रईस नंबर 1 एलन मस्क की संपत्ति में भी 15.5 अरब डॉलर की सेंध लगी है। उनकी कंपनी टेस्ला के शेयर सोमवार को 8.61 फीसद टूटकर बंद हुए थे। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में सोमवार को गौतम अडानी और एलन मस्क टॉल लूजर रहे। दोनों की संपत्ति में 25.1 अरब डॉलर की कमी हो गई। एलन मस्क अब 223 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ पहले, जेफ बेजोस कुल संपत्ति 139 अरब डॉलर के साथ दूसरे और बर्नार्ड अर्नाल्ट 130 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अडानी की संपत्ति अब केवल 120 अरब डॉलर रह गई है। मुकेश अंबानी 81.9 अरब डॉलर के साथ 10वें स्थान पर है।

 


संबंधित समाचार