होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म, विराट ने ट्वीट कर दी जानकारी

अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म, विराट ने ट्वीट कर दी जानकारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पेरेंट्स बन गए है। इस बात की जानकारी विराट कोहली ने अपने ट्वीट के जरिए दी है। विराट ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया। ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद से फैंस लगातार बधाई दे रहे है। सोशल मीडिया पर 'विरुष्का' ट्रेंड कर रहा है। हर कोई इस गुड न्यूज को सुनकर काफी खुश है।

विराट कोहली ने अपने पोस्ट किया- 'हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय सबको थोड़ी प्राइवसी की जरूरत है।'

आपको बता दें कि विराट कोहली ने 27 अगस्त को अनुष्का शर्म के साथ फोटो शेयर करते हुए बताया था कि वो जनवरी में माता-पिता बनने वाले है और आखिरकार अब वो दिन आ ही गया। अनुष्का शर्मा ने आज दोपहर नन्हीं सी बच्ची को जन्म दिया। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में इटली में शादी की थी। दोनों की शादी भी काफी सुर्खियों में रही।


संबंधित समाचार