होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, बांद्रा स्थित घर पर लगाई फांसी

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, बांद्रा स्थित घर पर लगाई फांसी

मुंबई। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की लाश फांसी पर लटकी मिली है। सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर आ रही है। सुशांत सिंह फिल्म एमएस धोनी से फिल्म जगत में हिट हुए थे। मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर उनकी लाश मिली है। फ़िलहाल आत्महत्या की वजह साफ़ नहीं हो पाई है।

आपको बता दें बीते सोमवार सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। वे सोमवार रात मुंबई की एक बिल्डिंग में 14वीं मंजिल पर मौजूद थीं। दिशा घटना के ठीक पहले मलाड पश्चिम के इलाके की एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर अपने होने वाले मंगेतर के साथ थीं। उन्हें पास ही में बोरीवली के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है और अभी तक वह किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है।


संबंधित समाचार