होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

शराब नहीं मिलने से पानी में सैनिटाइजर मिलाकर पी गए युवक, 9 लोगों की मौत

शराब नहीं मिलने से पानी में सैनिटाइजर मिलाकर पी गए युवक, 9 लोगों की मौत

प्रकाशम। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में लॉकडाउन के कारण शराब के शौकीन परेशान हैं। जिले में कुछ लोगों ने शराब नहीं मिलने के कारण सैनिटाइजर को पानी में मिलाकर पी लिया था। जिसके बाद 9 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना वायरस की वजह से यहां लॉकडाउन लगा हुआ है। जिस कारण शहर व इसके आसपास के सभी गांवों में शराब की दुकानें पिछले दस दिनों से बंद हैं। ऐसे में शराब के शौकीनों ने सैनिटाइजर का ही सेवन करना शुरू कर दिया है।

आपको बता दें की सैनिटाइजर पीने से तीन लोगों की बीते गुरुवार को ही मौत हो गई थी। जबकि 6 लोगों की मौत आज हुई है। इन मृतकों में तीन भिखारी भी शामिल हैं। सैनिटाइजर पीने के बाद इन भिखारियों के पेट में अचानक तेज जलन की समस्या शुरू हो गई थी। जिसके बाद एक की तुरंत मौत हो गई, जबकि दूसरे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। 

वहीं बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने देसी शराब में सैनिटाइजर मिला उसे पी गया। जिसके बाद वह अपने घर पर बेहोश होकर गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसे थम गई थी। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है, कि क्या इसी तरह की शिकायतों के साथ और भी लोगों को अस्पताल में ले जाया गया है या नहीं।


संबंधित समाचार