होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Gwalior News : ग्वालियर में 10 दुकाने सील, जीवाजी यूनिवर्सिटी फर्जीवाड़ा और जांच

Gwalior News : ग्वालियर में 10 दुकाने सील, जीवाजी यूनिवर्सिटी फर्जीवाड़ा और जांच

जावेद खान, ग्वालियर: ग्वालियर में एक ओर नगर निगम ने किराया वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई करते हुए 10 दुकानों को सील किया है। वहीं दूसरी ओर जीवाजी यूनिवर्सिटी के नाम पर बी.एड. में फर्जी प्रवेश और नकली मार्कशीट देने का मामला सामने आया है। 

किराया बकाया पर निगम की कार्रवाई

नगर निगम ग्वालियर द्वारा चलाए जा रहे राजस्व वसूली अभियान के तहत शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई। निगम आयुक्त के निर्देश पर राजस्व अमले ने कई मार्केटों में कार्रवाई करते हुए किराया जमा न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। 

10 दुकाने सील

नोडल अधिकारी राजस्व के मुताबिक फूलबाग चौपाटी क्षेत्र में किराया बकाया होने पर 7 दुकानों को सील किया गया। इसके अलावा हजीरा स्थित चंद्रशेखर मार्केट में 2 दुकानें और चूड़ी मार्केट में 1 दुकान सील की गई। इस दौरान लगभग 3 लाख रुपये से अधिक की वसूली भी की गई। निगम ने पोस्तीखाना मार्केट सहित अन्य सभी बाजारों के दुकानदारों को समय पर किराया जमा करने की चेतावनी दी है।

बी.एड. एडमिशन के नाम पर ठगी

इसी बीच ग्वालियर में जीवाजी यूनिवर्सिटी के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला भी सामने आया है। बिहार के पूर्णिया की एक छात्रा को दलाल ने बी.एड. में एडमिशन दिलाने के नाम पर 70 हजार रुपये ठग लिए। छात्रा को सन इंस्टीट्यूट आफ टीचर एजुकेशन के नाम से प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर की मार्कशीट भी दी गई। इतना ही नहीं, छात्रा की परीक्षा ग्वालियर की जगह झांसी में कराई गई। जब छात्रा मार्कशीट का सत्यापन कराने के लिए जीवाजी यूनिवर्सिटी पहुंची तो पता चला कि विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड में उसके नाम से कोई प्रवेश दर्ज ही नहीं है।

बी.एड. कॉलेजों का होगा निरीक्षण 

फर्जीवाड़े के मामले के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने बी.एड. कॉलेजों के निरीक्षण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पहले चरण में गुना, शिवपुरी, श्योपुर और अशोकनगर जिलों के 33 कॉलेजों की जांच की जाएगी। इसके लिए 11 निरीक्षण टीमों का गठन किया गया है, जो कॉलेजों में भवन, लैब, लाइब्रेरी और शिक्षकों की उपलब्धता समेत पिछले वर्ष बताई गई कमियों की समीक्षा करेंगी।


संबंधित समाचार