होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mp news : शहडोल में 2 बाइक की आमने सामने हुई भिड़ंत, 1 की मौत, विदिशा में तेज रफ्तार कार नाले में गिरी, 1 की गई जान

Mp news : शहडोल में 2 बाइक की आमने सामने हुई भिड़ंत, 1 की मौत, विदिशा में तेज रफ्तार कार नाले में गिरी, 1 की गई जान

शहडोल : मध्य प्रदेश में रफ़्तार का कहर बरकरार है। ताजा मामला शहडोल से सामने आया है। जहां  2 बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। तो वही दूसरी घटना विदिशा से सामने आई है। जहां एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी। इस दुखद हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। जिन्हे रेस्क्यू कर तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

संतोष सिंह कवर की हुई मौत

पहली घटना शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरा जमुनिहा तिराहे की है। जहां मृतक संतोष सिंह कवर (45) पिता धनपत सिंह कवर निवासी ग्राम नौगाई बीते दिन अपनी बाइक से अकेले अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देवरा जमुनिहा तिराहे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। जिसकी वजह से संतोष सिंह कवर की मौत हो गई। जबकि अन्य बाइक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। इधर, हादसे की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू की। 

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी 

दूसरी घटना विदिशा जिले के सिरोंज-बीना हाईवे पर ग्राम रसल्ली डामा की पुलिया के पास शनिवार सुबह हुआ। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए उज्जैन से कुछ लोग चंदेरी जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी। जिसकी वजह से हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। 

1 बच्चा चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया

बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में कुल 7 लोग सवार थे। जिनमे से 5 घायल हो गए जबकि 1 बच्चा चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया। इधर, हादसे के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पत्थरों से कार के कांच तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 


संबंधित समाचार