होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : रीवा से रायपुर की सीधी फ्लाइट 17 मार्च से होगी शुरू, जानें कितना लगेगा किराया और शेड्यूल

MP NEWS : रीवा से रायपुर की सीधी फ्लाइट 17 मार्च से होगी शुरू, जानें कितना लगेगा किराया और शेड्यूल

भोपाल : मध्य प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातरा काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब रीवा से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है। जिसकी शुरुआत 17 मार्च को होगी। 72 सीटर इस  विमान सेवा का संचालन एलायंस एयर द्वारा किया जाएगा। जिसको लेकर बुकिंग और शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

सप्ताह में चार दिन होगा फ्लाइट का संचालन 

यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी। जिसके लिए यात्रियों को रीवा से रायपुर जाने के लिए 3 हजार 614 रुपये किराया चुकाना होगा। तो वहीं रायपुर से रीवा आने वालों के लिए किराया 4 हजार 293 रुपये निर्धारित किया गया है। 

लोगों का समय बचेगा

बता दें कि रीवा से रायपुर की फ्लाइट शुरू होने से न सिर्फ लोगों का समय बचेगा। बल्कि आर्थिक गतिविधियों में भी तेज़ी आएगी। साथ ही क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत शुरू की जा रही इस पहल से दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक आदान-प्रदान को और भी अधिक सुलभ बनाएगी। 

यहां देखें शेड्यूल

  • 17 मार्च को शुभारंभ के दिन दिल्ली से एटीआर 72 (ATR 72), 12.30 बजे उड़ान भरेगा और 2.25 बजे रीवा पहुंचेगा. फिर 3.15 बजे रीवा से रायपुर के लिए उड़ान भरेगा और रायपुर 4.35 बजे पहुंचेगा. इसके बाद शाम 5 बजे रीवा के लिए उड़ान भरेगा और 6.15 बजे रीवा पहुंचेगा. रीवा से दिल्ली के लिए यह प्लेन 6.40 बजे उड़ेगा और रात 8.40 बजे दिल्ली पहुंचेगा.
  • 19 मार्च से रीवा-दिल्ली-रायपुर के बीच चलने वाली प्लेन का शेड्यूल ऑनलाइन टिकट में दिखाई देने लगा है. ऑनलाइन टिकट बुकिंग काउंटर के अनुसार, 19 मार्च से एटीआर 72 दिल्ली से दोपहर 3.30 बजे उड़ेगा और 5.25 बजे रीवा पहुंचेगा.
  • रीवा से रायपुर के लिए 5.50 बजे उड़ान भरेगा और रायपुर 7.10 पर पहुंचेगा. रीवा के लिए फिर 7.35 बजे उड़ेगा और 8.50 बजे रीवा पहुंचेगा. इसके बाद रात 9.15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होकर 11.05 बजे पहुंचेगा.

संबंधित समाचार