होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DHAR NEWS : धार में 5 हजार की रिश्वत लेते महिला पटवारी हुई गिरफ्तार, फरयादी से इस काम के लिए मांगी थी घूस

DHAR NEWS : धार में 5 हजार की रिश्वत लेते महिला पटवारी हुई गिरफ्तार, फरयादी से इस काम के लिए मांगी थी घूस

धार : मध्य प्रदेश के धार से रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। जहां एक महिला पटवारी ने जमीन का पट्टा नाम करवाने के लिए फरयादी से 1 लाख रूपए की मांग की। ऐसे में जब फरयादी रिश्वत की पहली क़िस्त 5000  रूपए लेकर पटवारी के पास पहुंचा तो लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्यवाही आज सरदारपुर सर्किट हाऊस पर की गई। 

पट्टा दिलाने के नाम पर मांगे थे रुपये

जानकारी के अनुसार, ग्राम कुमारिया खेड़ी (ग्राम पंचायत भानगढ़), तहसील सरदारपुर निवासी 53 वर्षीय लक्ष्मण कुमावत ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि जिस जमीन पर उसका मकान बनाया है और उसके पीछे की जमीन पर भी उसका कब्जा है.ऐसे में फरयादी जमीन का पट्टा नाम करवाने के लिए पटवारी भारती राजपूत (32) के पास पहुंचा। लेकिन आरोपी पटवारी ने काम करने के लिए 1 लाख रूपए की मांग की। 

भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी

इधर, शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए प्लान बनाया और जब फरयादी रिश्वत की पहली किस्त 5 हजार लेकर पटवारी के पास पहुंचा तो लोकायुक्त की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 


संबंधित समाचार