भोपाल : भारत के हर क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए सरकार जहां दिन रात काम किया जा रहा है। तो वही दूसरी तरफ इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। जिसके चलते 14 मार्च 2026 की रात 12:01 बजे से नई दरें लागू की जाएगी। कंपनी ने यह फैसला मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थितियों को देखते हुए लिया है।
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ाने हुई महंगी
कंपनी ने यह बढ़ोतरी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों पर लागू करने का फैसला लिया है। जिसके चलते अब यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए 425 रुपये से लेकर 2,300 रुपये फ्यूल चार्ज चुकाने होंगे। इससे पहले एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लागू करने का ऐलान कर चुकी हैं।
425 रुपये से 2,300 रुपये लिया जायगा फ्यूल चार्ज
कंपनी के मुताबिक भारत और भारतीय उपमहाद्वीप की उड़ानों पर ₹425 फ्यूल चार्ज लगेगा, जबकि मिडिल ईस्ट की फ्लाइट के लिए ₹900 अतिरिक्त देना होगा। वहीं दक्षिण-पूर्व एशिया, चीन, अफ्रीका और वेस्ट एशिया जाने वाली उड़ानों पर ₹1800 और यूरोप की उड़ानों पर ₹2300 फ्यूल चार्ज लिया जाएगा।
ईरान - अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग का असर
दरअसल, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़े संघर्ष के कारण दुनिया भर में कच्चे तेल और विमान ईंधन की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. इंटरनेशनल एयर ट्रांस्पोर्ट एसोसिएशन (IATA) के जेट फ्यूल मॉनिटर के मुताबिक इस क्षेत्र में जेट फ्यूल की कीमतें 85% से ज्यादा बढ़ गई हैं. चूंकि एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) एयरलाइंस के लिए सबसे बड़ा ऑपरेटिंग खर्च होता है, इसलिए इसकी कीमत बढ़ने का सीधा असर एयरलाइंस की लागत पर पड़ता है।