होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Asirgarh Fort : असीरगढ़ किला घूमने गए पर्यटकों पर मधुमक्खी का हमला, 10 लोग शिकार

Asirgarh Fort : असीरगढ़ किला घूमने गए पर्यटकों पर मधुमक्खी का हमला, 10 लोग शिकार

Asirgarh Fort : मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक असीरगढ़ किले में शनिवार को एक बड़ी घटना हो गई। किला घूमने आए पर्यटकों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना में 10 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए बुरहानपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

घूमने पहुंचे थे पर्यटक

जानकारी के अनुसार नेपानगर से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित ऐतिहासिक असीरगढ़ किले में शनिवार सुबह करीब 9 बजे पर्यटक घूमने के लिए पहुंचने लगे थे। उसी दौरान करीब 10 बजे अचानक मधुमक्खियों का झुंड आ गया और कई पर्यटकों पर हमला कर दिया।

एंबुलेंस और पुलिस वाहन से घायल पहुंचे अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को बुरहानपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं कुछ घायलों को असीरगढ़ पुलिस चौकी के वाहन से भी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

दो लोग गंभीर घायल

बताया जा रह है कि घटना में कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक-दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। 

पुलिस ने दी जानकारी

असीरगढ़ पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक दीपेंद्र सिंह कलम ने बताया कि शुरुआती जानकारी में सात घायलों की सूचना मिली थी, हालांकि संख्या बढ़कर 10 से अधिक हो गई है और आगे भी बढ़ सकती है।


संबंधित समाचार