छत्तीसगढ़ में फिर बदलाव मौसम: कई जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट ... 

छत्तीसगढ़ में फिर बदलाव मौसम: कई जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट ... 

रायपुर: छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में मानसून का आगमन हो चुका है। वहीं प्री-मानसून का असर अब राजधानी रायपुर में भी दिखने लगा है। दोपहर बाद आसमान में गुरुवार को बादल छा गए, फिर शाम के समय बारिश हुई है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी और बारिश की गतिविधि कम होने की आशंका जताई है।

कई जिलों में अलर्ट जारी:

वहीं मौसम में हुए बदलाव के चलते फिर मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। जिसमें से बस्तर संभाग के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सुकमा, बीजापुर,दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर के लिए येलो अलर्ट जारी किए हैं वहीं बालोद और राजनांदगांव के लिए भी अगले 3 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

बारिश के आसार:
 
जानकारी के मुताबिक आज भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही कुछ इलाकों में इस दौरान वज्रपात और अंधड़ चलने की भी संभावना है। बतादें कि कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यम बारिश हुई है।

 यहां छाए रहेंगे बादल:

जिससे रायपुर में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे, और बौछारें पड़ने के साथ गरज चमक की संभावना बनी हुई है। जिसके चलते यहां का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है। 


 


संबंधित समाचार