ट्रांसफर पर छूट की अवधि 30 जून तक बढ़ी, आदेश जारी…

ट्रांसफर पर छूट की अवधि 30 जून तक बढ़ी, आदेश जारी…

रायपुर: प्रदेश के शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने वर्ष 2025 की स्थानांतरण नीति के तहत ट्रांसफर पर लगी रोक में दी जा रही छूट की समयसीमा को बढ़ा दिया है। अब यह छूट 30 जून 2025 तक प्रभावी रहेगी। पहले यह अवधि 25 जून 2025 तक ही निर्धारित थी।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। विभाग ने दिनांक 5 जून 2025 को जारी परिपत्र में संशोधन करते हुए ट्रांसफर की अनुमति की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जून कर दिया है।


संबंधित समाचार