खराब मौसम में फंसी 'इंडिगो फ्लाइट', पाक ने दिया धोखा, खतरे में डाली 227 यात्रियों की जान ...

खराब मौसम में फंसी 'इंडिगो फ्लाइट', पाक ने दिया धोखा, खतरे में डाली 227 यात्रियों की जान ...

indigo flight: दिल्ली से श्रीनगर जा रही 'इंडिगो फ्लाइट' मौसम खराब होने की वजह से बुधवार को में फंस गई। ये फ्लाइ  220 से ज्यादा लोगों से भरी हुई थी, जो ओलावृष्टि के कारण जोर से हिलने-डुलने लगी। तेज झटकों के कारण यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। आनन-फानन में पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया। पाकिस्तान के एयरस्पेस में घुसने की परमिशन मांगी, लेकिन पाकिस्तान ने साफ इनकार कर दिया। पायलट ने श्रीनगर ATC को जानकारी दी और फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 

पाक हवाई क्षेत्र में नहीं मिला प्रवेश:  

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-2142 में 220 से अधिक यात्री सवार थे। दिल्ली से श्रीनगर जा रही फ्लाइट जब अमृतसर के ऊपर से गुजर रही थी, तभी उसे घने बादलों और ओलों का सामना करना पड़ा। पायलट ने लाहौर ATC से संपर्क कर खराब मौसम से बचने के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति मांगी हालांकि, सीमा पार बढ़ते तनाव के बीच लाहौर ATC ने पायलट को अनुमति देने से मना कर दिया। 

फ्लाइट का टूट गया नोज कोन:

 इस बीच  श्रीनगर ATC को पायलट ने जानकारी देकर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। वहीं जब लैंडिंग के बाद देखा गया तो फ्लाइट का नोज कोन टूट हुआ था। वहीं दूसरी फ्लाइट के भीतर का कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें लोग अपनी जान के लिए प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। बच्चों के रोने की आवाजें भी आ रही हैं। 

घटना की जांच शुरू:

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने घटना की जांच शुरू कर दी है। DGCA अधिकारियों ने बताया कि जांच में यह देखा जाएगा कि मौसम पूर्वानुमान में कोई चूक हुई या नहीं। आपातकालीन स्थिति में अंतरराष्ट्रीय हवाई सहयोग की सीमाएं कहां तक प्रभावित हुईं।

सभी यात्री की हुई सुरक्षित लैंडिंग:

सूत्रों के मुताबिक इंडिगो ने घटना के बाद प्रेस कांफ्रेस कर जानकारी दी कि रास्ते में अचानक हुई ओलावृष्टि की वजह से 'फ्लाइट 6E 2142 को  काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि केबिन क्रू और फ्लाइट ने प्रोटोकॉल का पालन किया और फ्लाइट की सुरक्षित श्रीनगर में लैंडिंग कराई गई। 'सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। श्रीनगर में अभी फ्लाइट की जांच और मेनटनेंस का काम चल रहा है। 

भारत- पाक ने बंद किए एयरस्पेस:
 
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। 26 लोगों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। 24 अप्रैल को पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइनों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था। भारत ने भी पाकिस्तानी एयरलाइनों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।


संबंधित समाचार