BHOPAL NEWS : महिला अधिकारियों के हाथों में PM मोदी की सुरक्षा का जिम्मा, भोपाल का ये इलाका No flying zone घोषित

BHOPAL NEWS : महिला अधिकारियों के हाथों में PM मोदी की सुरक्षा का जिम्मा, भोपाल का ये इलाका No flying zone घोषित

भोपाल : ऑपरेशन  सिंदूर के बाद पहली बार पीएम मोदी भोपाल आगमन पर आने वाले है। जिसको लेकर भोपाल में जहां हाई अलर्ट है, तो वही प्रधानमंत्री के सुरक्षा का जिम्मा महिला अधिकारियों को सौपा गया है। बता दें कि पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे और करीब दो घंटे तक शहर में रुकेंगे। सुरक्षा को देखते हुए जंबूरी मैदान के पांच किलोमीटर में ड्रोन, हॉट एयर बॅलून व फ्लाईंग ऑब्जेक्ट उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। तो वही इलाके को रेड जोन, नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। 

सुबह करीब 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे PM मोदी 

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे और करीब 2 घंटे तक भोपाल में रहेंगे। इस दौरान मोदी जी 45 मिनट तक महिलाओं से संवाद करेंगे और 1 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ साथ केंद्रीय  संसकृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री  उपस्थित रहेंगे। 

कार्यक्रम में 100 डॉक्टरों और 300 स्वास्थ्यकर्मियों की लगाई गई ड्यूटी 

इधर, राजधानी भोपाल में वीआईपी मोमेंट को देखते हुए कार्यक्रम स्थल में फोन - पानी की बोटल ले जाने पर भी रोक लाग दी है। इतना ही नहीं महिलाओ के कार्यक्रम स्थल पर पर्स ले जाने पर भी रोक लगाई गई है। महासम्मेलन में प्रदेशभर से दो लाख से अधिक महिलाएं भाग लेंगी। जिनके बैठने के लिए 4 डोम बनकर तैयार किये गए है। साथ ही कार्यक्रम में किसी का स्वास्थ्य ख़राब न हो इसके लिए 100 डॉक्टरों और 300 स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

MP को मिलेगी इन चीज़ों की  सौगात 

पीएम मोदी लोकमाता देवी अहल्याबाई होल्कर को समर्पित डाक टिकट और स्मृति सिक्का का विमोचन, आदिवासी, लोक और पारंपरिक कला में योगदान देने वाली महिलाओं को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार, देवी अहिल्याबाई के सुशासन और सांस्कृतिक योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन, इंदौर मेट्रो सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा दतिया और सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण, सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत शिप्रा नदी पर 29 किमी लंबे घाट (778.91 करोड़) का भूमिपूजन और 80 करोड़ से अधिक के बैराज, स्टॉप डैम, वेटेड काजवे निर्माण कार्यों की शुरुआत (धार, उज्जैन, इंदौर, देवास सहित) भी करेंगे। 


संबंधित समाचार