International Yoga Day 2025 : 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर MP के नेताओं ने किया योग, CM मोहन, उपमुख्यमंत्री, सिंधिया ने स्वस्थ रहने का दिया संदेश

International Yoga Day 2025 : 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर MP के नेताओं ने किया योग, CM मोहन, उपमुख्यमंत्री, सिंधिया ने स्वस्थ रहने का दिया संदेश

इंदौर : देश दुनियाभर में आज ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मध्य प्रदेश के सभी शहरो में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमे केंद्र से लेकर राज्य के मंत्री शामिल हुए और जनता को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। तो वही सीएम मोहन ने 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनता को बधाई देते हुए कहा कि शरीर को निरोग रखना है तो योग को अपनाना चाहिए। 

तमाम ऋषियों की देन वासुदेव कुटुम्ब 

सीएम ने आगे कहा कि काल गणना की दृष्टि से आज के दिन उत्तरायण की समाप्ति होकर दक्षिणाइन की ओर बढ़ने वाला दिन है। आज साल का सबसे बड़ा दिन है। इसके बाद से धीरे धीरे रात लंबी और दिन छोटे होना शुरू हो जायेगा। जैसे जैसे समय बढ़ता जा रहा है भारत के प्राचीन ज्ञान विज्ञान से दुनिया परिचित होती जा रही है। तमाम ऋषियों की देन वासुदेव कुटुम्ब है। 

अहिंसा से जीवन की शांति प्राप्त होती है

पीएम मोदी के नेतृत्व में 11वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जो विभिन्न समाजों के धर्मों के बीच जो समूची मानवता को एकता का संदेश देता है। 
आज मैंने तमाम बीजेपी के नेताओं के साथ योग किया, पूरे प्रदेशभर में 20 हजार जगहों पर योग किये गए। शरीर को निरोग रखना है तो योग को अपनाना चाहिए। योग और प्राणायाम की सभी विधाओं से जुड़कर, एक पृथ्वी एक स्वस्थ के आधार पर हमारी संस्कृति है। योग से शांति, शांति से संतोष और संतोष से अहिंसा आती है और । इस उथल पुथल जीवन के परिदृश्य में भारतीय सनातन संस्कृति की ओर लोग पुनः  https://mit.dulaty.kz/ बढ़ रहें है। जियो और जीनों दो के भाव के साथ हम अपनी सनातन संस्कृति की जय जयकार करते है। 

जिलेभर में मंत्रियों ने किया योग 

इसके साथ ही देवास में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी योग के कार्यक्रम में शामिल हुए और बड़ी संख्या में बच्चे, महिला, पुरुष और स्कूली बच्चे के साथ योग किया। तो वही इंदौर में योग दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए। रीवा में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, उज्जैन में राज्यमंत्री गौतम टेटवाल, ग्वालियर में मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, जबलपुर में मंत्री राकेश सिंह शामिल हुए। इसके साथ ही खरगोन में राज्यसभा सांसद सुमेरसिह सोलंकी और खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार की मौजूदगी में अनाज मंडी मे सामूहिक योग किया गया। बता दें कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ (एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग)

 

 

 


संबंधित समाचार