CG Cabinet Expansion : छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार और नए मंत्री बनाये जाने की प्रक्रिया प्रदेश में तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की टीम में और नए मंत्री बनाये जाने को लेकर भांजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने साफ कर दिया है। किरण सिंह देव ने अपने एक बयान में कहा है कि ये मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और नए मंत्री भी लगभग तय हो गए है। उन्होंने आगे कहा है कि तारीख भी लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में जल्द ही सभी को पता चल जाएगा की नए मंत्री कौन कौन होंगे। वंही किरण सिंह देव ने कहा है कि सभी पर विचार मंथन मुख्यमंत्री ने किया है और जल्द ही नाम सामने आ जाएंगे।
सीएम ने की राज्यपाल से मुलाकात
आपको बता दे कि प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमन डेका से मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल से सीएम साय ने समय मांगा है। अंदर खाने की खबर की माने तो तीन मंत्री शपथ ले सकते है। जिनमें दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और अंबिकापुर राजेश अग्रवाल का नाम तय माना जा रहा है। वही बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के नाम की भी चर्चा जोरो पर है।
विदेश दौरे से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार
यह भी बता दें कि सीए साय विदेश दौरे से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते है। सीएम साय जापान और दक्षिण कोरिया के लिए 10 दिनों की यात्रा पर जाने वाले है। सीएम साय 21 अगस्त को रवाना होंगे। बता दें कि साय कैबिनेट में वर्तमान में सीएम समेत 11 मंत्री हैं। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से 13 मंत्री ही बनते आए है, जबकि नियम की माने तो मंत्रियों की संख्या अधिकतम 14 हो सकती है। ऐसे में साय सरकार 14 मंत्री बना सकती है।