रायपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री साय की राज्यपाल रमन डेका से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार तय हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक राज्यपाल से सीएम साय ने समय मांगा है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही तीन मंत्री शपथ लेंगे। इन तीन मंत्रियों के लिए दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और अंबिकापुर राजेश अग्रवाल का नाम अब तय कर लिया गया है। लेकिन बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के नाम की भी चर्चा चल रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में राज्यपाल रमेन डेका से मिलने राजभवन पहुंचे थे। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए हैं। सीएम साय ने मीडिया से चर्चा में कहा, इंतजार करिए, जल्द ही विस्तार होगा।
विदेश दौरे से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार:
उन्होंने यह भी कहा, मंत्रिमंडल का विस्तार उनके विदेश दौरे से पहले भी हो सकता है। दरअसल छत्तसीगढ़ में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। बतादें कि सीएम साय जापान और दक्षिण कोरिया के 10 दिन के प्रवास पर 21 को रवाना होंगे.ऐसे में छत्तीसगढ़ की सरकार इस मामले पर प्रयास कर रही है, उद्योगपतियों से इन दोनों ही देशों में वह मुलाकात करेंगे। और निवेश के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ में आमंत्रित करेंगे। वहीं राज्य में निवेश बढ़ाने के इस विदेश दौरे को लेकर साय ने कहा कि, ये विदेश दौरा सीआईए के द्वारा आयोजित की गई है। जिसमें उद्योगपतियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि, उद्योग नीति बनने के बाद से छत्तीसगढ़ मे लगातार नई इन्वेस्टमेंट आ रहे हैं। राज्य में निवेश बढ़ाने को लेकर यह विदेश दौरा किया जा रहा है।
14 मंत्रियों का फार्मूला:
साय कैबिनेट में अभी मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं। छत्तीसगढ़ की तरह हरियाणा की विधानसभा में भी 90 विधायक है। हरियाणा में बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री है। लिहाजा, हरियाणा के फॉर्मूले को छत्तीसगढ़ में भी लागू करते हुए 3 और मंत्री बनाए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ में राज्य बनने के बाद से 13 मंत्री ही बनते आए है, जबकि नियम के तहत विधयकों की संख्या के 15 प्रतिशत ही मंत्री बन सकते है। नियम के तहत १० विधायकों में 13.5 मंत्री बन सकते हैं, इसलिए मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री भी हो सकते हैं।
21 को विदेश दौरे पर जाएंगे साय:
वहीं 21 अगस्त से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी ये पहली विदेश यात्रा होने वाली है। वह दक्षिण कोरिया और जापान के दस दिन के प्रवास रहेंगे, जहां पर वह राज्य में निवेश के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक 21 से 31 अगस्त तक सीएम विष्णु देव साय विदेश दौरे पर रहेंगे। वे जापान और दक्षिण कोरिया जाएंगे। 21 अगस्त की सुबह रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहां से वे शाम को दिल्ली से जापान के लिए रवाना होंगे। जापान के बाद मुख्यमंत्री और उनकी टीम दूसरे चरण में दक्षिण कोरिया जाएगी। वहां भी उद्योग और अधोसंरचना क्षेत्र में साझेदारी को लेकर बैठकों का आयोजन होगा। जिसके बाद मुख्यमंत्री साय 31 अगस्त की शाम को दिल्ली लौटेंगे। इस दौरान सीएम साय के साथउद्योग सचिव रजत कुमार, मुख्य सचिव अमिताभ जैन और प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी रहेंगे।