होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Kamalnath Post on X: पांच न्याय का समर्थन कर देश में परिवर्तन के लिए मतदान : कमलनाथ

Kamalnath Post on X: पांच न्याय का समर्थन कर देश में परिवर्तन के लिए मतदान : कमलनाथ

भोपाल। एमपी में लोकसभा चुनावों के दो चरणों का मतदान किया जा चुका है। इन दोनों ही चरणों में मतदान का प्रतिशत कम आंका गया है। इस आंकड़े को लेकर विपक्ष में खुशी देखी जा रही है। जिसके चलते विपक्ष के कई नेताओं के बयान सामने आने लगे हैं। हाल ही में कमलनाथ ने भी इसे लेकर खुशी अपने एक्स पर जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर जनता द्वारा नफरत की राजनीति नकारे जाने की बात कही है। साथ ही लिखा है कि मध्यप्रदेश की 6 सीटों समेत पूरे देश की 88 सीटों पर कांग्रेस बेहद मज़बूत स्थिति में है।

पाँच न्याय का समर्थन

इस बार हुए कम मतदान प्रतिशत से कांग्रेस अपनी मजबूति का अनुमान लगा रही है। हालांकि कई राजनीतिविदों का भी यही अनुमान है, क्योंकि देखा गया है कि जब भी वोटिंग प्रतिशत कम होता है तो विपक्ष को ही फायदा होता है। इसे देखते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता ने नफरत की राजनीति को नकार दिया है। मध्यप्रदेश की 6 सीटों समेत पूरे देश की 88 सीटों पर कांग्रेस बेहद मज़बूत स्थिति में है। जनता ने कांग्रेस के पाँच न्याय का समर्थन कर देश में परिवर्तन के लिए मतदान किया है। कांग्रेस और इसके घटक दलों के समर्थन में मतदान करने के लिये देश/मध्यप्रदेश के मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। याद रखें! आपका एक वोट आपको रोज़गार दिला सकता है। आपका एक वोट महंगाई कम कर सकता है। आपका एक वोट आपको कर्जमुक्त कर सकता है। आपका एक वोट आपको फसलों के सही दाम दिला सकता है। आपका एक वोट आपके घर में ख़ुशहाली ला सकता है।


 


संबंधित समाचार