होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

लोकसभा चुनाव : लोकसभा चुनाव परिणामों से पहले बड़ा दावा, भाजपा जीत रही 370 सीटें

लोकसभा चुनाव : लोकसभा चुनाव परिणामों से पहले बड़ा दावा, भाजपा जीत रही 370 सीटें

लोकसभा चुनाव 2024 : देश में लोकसभा चुनावों के सभी चरण पूरे नहीं हुए है। चुनावों का परिणाम 4 जून को आएगा, लेकिन इससे पहले हार जीत के दांव लगने लगे है। किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी इसको लेकर दावे किए जाने लगे है। हाल ही में भाजपा के एक दिग्गज नेता ने बीजेपी को बंपर सीटें जीतने का दावा किया है। हालांकि बीजेपी के नारे अबकी बार 400 पार से कम बताया है। 

दरसअल, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और विदिशा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने दावा करते हुए कहा है कि देश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी देश में करीब 370 सीटों से अधिक सीटें जीत रही है। हालांकि उन्होंने आगे यह भी कहा कि बीजेपी अकेले 370 सीटें और एनडीए गठबंधन 400 से अधिक सीटें जीत रही है। 

कांग्रेस बोला शिवराज ने हमला

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी, अंबानी और अडानी को लेकर बयान देते है, यह उनकी बौखलाहट है। कांग्रेस का भारतीय संस्कृति, मूल्यों, और परंपराओं से कोई लेना देना नही है। वे भारत की जड़े काटने का काम कर रहे है। राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा की कांग्रेस के नेता भारतीयों को चीन, नेपाल जैसे लगने की बात करते है, लेकिन हम सब भारत मां के लाल हैं, हम सब एक हैं। इटली इनकी सही जगह है। 


संबंधित समाचार