होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : डबरा सिटी थाने में महिला आरक्षकों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : डबरा सिटी थाने में महिला आरक्षकों का सम्मान

राजेश सोनी, डबरा : International Women's Day के मौके पर डबरा के सिटी थाने में पदस्थ महिला आरक्षकों का सम्मान किया गया। सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने थाने में कार्यरत छह महिला आरक्षकों को सम्मानित किया और उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

थाना प्रभारी ने की सराहना

इस मौके पर थाना प्रभारी ने महिला पुलिसकर्मियों की मेहनत, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का पूरी तरह से निर्वहन कर रही हैं और समाज में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। 

थाने में कार्यरत दो महिला आरक्षक ऐसी भी हैं जो अपनी ड्यूटी के साथ-साथ मातृत्व की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। वे अपने आठ महीने के बच्चों को साथ लेकर थाने आती हैं और अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी के साथ निभा रही हैं, जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

क्या बोली आरक्षक जया

इस मौके पर महिला आरक्षक जया कुशवाह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर थाना प्रभारी द्वारा सम्मानित किए जाने से उन्हें काफी खुशी हुई है। उन्होंने बताया कि थाने का पूरा स्टाफ हमेशा उनका सहयोग करता है और किसी भी जिम्मेदारी या टास्क में साथ खड़ा रहता है।

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और यदि उनके साथ किसी प्रकार का अत्याचार होता है तो उन्हें उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और किसी भी काम में पीछे नहीं हैं।


संबंधित समाचार