Scindia Property Tax Dues : ग्वालियर में नगर निगम द्वारा तैयार की गई बकायादारों की सूची में एक चौंकाने वाला नाम सामने आया है। नगर निगम ने 50 कर बकायादारों की सूची जारी की थी, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया का नाम भी शामिल है। सिंधिया का नाम 19वें स्थान पर बताया जा रहा है।
सिंधिया पर 33 लाख बकाया
नगर निगम की सूची के अनुसार सिंधिया परिवार की एक संपत्ति पर करीब 33.32 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया है। बताया जा रहा है कि यह संपत्ति शहर के कोटरा ताल के सामने स्थित खाली जमीन है, जिस पर 33 लाख का कर बकाया बताया गया है।
चर्चा का विषय बनी सूची
नगर निगम ने बीते लंबे समय से कर बकाया रखने वाले बकायादारों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की है। जारी सूची के सार्वजनिक होने के बाद शहर में चर्चा का माहौल बन गया है। खासतौर पर सिंधिया परिवार का नाम सामने आने के बाद सूची चर्चा का विषय बन गई है।
19वें नंबर पर सिंधिया का नाम
निगम की जारी बकायादारों की सूची में सिंधिया परिवार का नाम 19वें नंबर पर है और उनपर 33,32,719 रुपये का संपत्ति कर बकाया है।