होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Vijaypur By-Election case : विजयपुर उपचुनाव मामले में आया नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Vijaypur By-Election case : विजयपुर उपचुनाव मामले में आया नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Vijaypur By-Election case : मध्यप्रदेश की विजयपुर विधानसभा उपचुनाव मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मुकेश मल्होत्रा ने अपने चुनाव को शून्य घोषित किए जाने के फैसले को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके लिए वे दिल्ली पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि वे जल्द ही हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल करेंगे। 

रावत भी पहुंचे दिल्ली

वही दूसरी ओर मामले में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत भी दिल्ली पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वे सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि अदालत में किसी भी सुनवाई से पहले उनका पक्ष सुना जा सके।

हाई कोर्ट का फैसला, बढ़ा विवाद

आपको बता दें कि ग्वालियर हाईकोर्ट की बैंच ने विजयपुर उपचुनाव को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया था। कोर्ट ने अपने फैसले में मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त कर दिया था। और भाजपा प्रत्याशी रहे रामनिवास रावत को विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक घोषित किया था।

मल्होत्रा पर थे ये आरोप 

यह भी बता दें कि विजयपुर उपचुनाव मेंं भाजपा प्रत्याशी रहे रामनिवास रावत ने अदालत में एक याचिका दायर की थी। याचिका में उन्होंने मुकेश मल्होत्रा पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अपने नामांकन पत्र दाखिले में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की पूरी जानकारी नहीं दी थी। आरोप था की मल्होत्रा पर कुल 6 आपराधिक मामले दर्ज थे, लेकिन उन्होंने केवल दो मामलों का ही उल्लेख किया था। अदालत ने इसे निर्वाचन प्रक्रिया में जानकारी छिपाने और गड़बड़ी मानते हुए उनका चुनाव शून्य घोषित कर दिया था।


संबंधित समाचार