होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने किया सुसाइड, परिवार के साथ रहते थे, कारण अज्ञात...

रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने किया सुसाइड, परिवार के साथ रहते थे, कारण अज्ञात...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एयरफोर्स के विंग कमांडर विपुल यादव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विधायक कॉलोनी के बंगले में लगाई फांसी:

जानकारी के मुताबिक यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित पुरेना की विधायक कॉलोनी की है। एयरफोर्स के विंग कमांडर विपुल यादव अपने परिवार के साथ बंगला नंबर 79 में रहते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी:

मामला एयरफोर्स के अधिकारी से जुड़ा होने के कारण रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर की जांच शुरू कर दी है और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और हर एंगल से जांच की जा रही है।

हरियाणा के रहने वाले थे विपुल यादव:

पुलिस के अनुसार विंग कमांडर विपुल यादव मूल रूप से हरियाणा के निवासी थे। उनकी पोस्टिंग रायपुर में थी और वह लंबे समय से यहां अपने परिवार के साथ रह रहे थे। इस घटना की जानकारी एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गई है। अब पुलिस और एयरफोर्स मिलकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

जांच के बाद सामने आएगी सुसाइड की वजह:

तेलीबांधा थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। घर से मिले साक्ष्यों और परिवार से पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और हैरानी का माहौल है।


संबंधित समाचार