होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SSP रजनेश सिंह ने 130 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SSP रजनेश सिंह ने 130 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने एक आदेश जारी कर उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक समेत कुल 130 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है।

कई थानों और इकाइयों में नई पोस्टिंग

जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार सिविल लाइन, सरकंडा, सिटी कोतवाली, तोरवा, सकरी, रतनपुर, चकरभाठा, कोनी, हिर्री, तखतपुर और पचपेड़ी सहित कई थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।

इनमें से कई पुलिसकर्मियों को अन्य थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ को आरक्षित केंद्र और अलग-अलग इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

महत्वपूर्ण थानों में बड़े स्तर पर बदलाव

आदेश के मुताबिक सिविल लाइन, सरकंडा और सिटी कोतवाली जैसे प्रमुख और व्यस्त थानों से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को अन्य स्थानों पर भेजा गया है।

देखें आदेश

 

 

 

 

 

 

 


संबंधित समाचार