होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Morning News: ग्वालियर में CM यादव का दौरा, लाड़ली बहना की 34वीं किस्त जारी, प्रदेश में बढ़ी गर्मी, आयुष्मान योजना में 2 अस्पतालों पर कार्रवाई...

MP Morning News: ग्वालियर में CM यादव का दौरा, लाड़ली बहना की 34वीं किस्त जारी, प्रदेश में बढ़ी गर्मी, आयुष्मान योजना में 2 अस्पतालों पर कार्रवाई...

MP Morning News: भोपाल। मध्यप्रदेश में शुक्रवार की सुबह कई अहम खबरों के साथ शुरू हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे शबरी माता मंदिर घाटीगांव में आयोजित महाआयोजन में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी करेंगे।

लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदेश की महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। इस योजना के तहत प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपए की राशि जमा होगी। यह योजना राज्य सरकार की प्रमुख सामाजिक योजनाओं में से एक मानी जाती है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी:

प्रदेश में मार्च के दूसरे सप्ताह से ही गर्मी के तीखे तेवर दिखाई देने लगे हैं। कई जिलों में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार नर्मदापुरम में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रतलाम और धार जिलों में गर्म हवाएं चल रही हैं। प्रदेश के करीब 10 जिलों में पारा 38 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग ने 15 और 16 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। ग्वालियर, जबलपुर सहित करीब 16 जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में तापमान लगातार बढ़ रहा है।

आयुष्मान योजना में धोखाधड़ी पर कार्रवाई:

मध्यप्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत योजना में अनियमितताओं को लेकर सख्त कार्रवाई की है। सरकार ने दो अस्पतालों को योजना से निलंबित कर दिया है, जबलपुर का लाइफ मेडिसिटी हॉस्पिटल, ग्वालियर का ब्रह्मणी अस्पताल इन अस्पतालों पर पहले भी गंभीर अनियमितताओं के मामले सामने आ चुके हैं। लाइफ मेडिसिटी हॉस्पिटल पर 46 लाख 99 हजार 990 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। ब्रह्मणी अस्पताल पर 21 लाख 8 हजार 300 रुपये का अर्थदंड लगाया जा चुका है। सरकार का कहना है कि आयुष्मान योजना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी संस्थानों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


संबंधित समाचार