REWA NEWS : कोदो की रोटी बनी जान की दुश्मन, खाने से बिगड़ी आधा दर्जन लोगों की तबियत, अस्पताल में इलाज जारी

REWA NEWS : कोदो की रोटी बनी जान की दुश्मन, खाने से बिगड़ी आधा दर्जन लोगों की तबियत, अस्पताल में इलाज जारी

रीवा : मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोदो की रोटी खाने से आधा दर्जन लोग बीमार हो गए है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। सभी पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य है। जिन्होंने बीती रात खाने में कोदो की रोटी और सब्जी खाई थी। जिसके बाद एक एक कर सभी को चक्कर के साथ उल्टियां आनी शुरू हो गई। ऐसे में पड़ोसी जब किसी काम से पीड़ित के घर पहुंचे तब जाकर उन्हें मामले का खुलासा और सभी को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

सेमरिया थाना क्षेत्र के रहट गांव का मामला 

यह पूरा मामला सेमरिया थाना क्षेत्र के रहट गांव का है। जहां कोदौ की रोटी खाने से आधा दर्जन लोग बीमार हो गए। जिनमे से तीन की हालत गंभीर बनी हुई हैं, तो वही सभी का इलाज रीवा के संजय गांधी अस्पताल में जारी हैं। इधर, मामले का खुलासा होने के बाद क्षेत्र  में जहां हड़कप मच गया है। तो वही पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। 

कूदो खाने से 10 से ज्यादा हाथियों की मौत

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कूदो की रोटी खाने से लोगों की तबियत खबर हुई है। इसके पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके है। तो वही कूदो खाने से 10 से ज्यादा हाथियों की मौत भी हो चुकी है। 
 


संबंधित समाचार