MP NEWS : डिप्टी सीएम ने पचमढ़ी कैबिनेट बैठक को बताया महत्वपूर्ण, ऊर्जा मंत्री ने डेस्टिनेशन बैठक का बताया उद्देश्य

MP NEWS : डिप्टी सीएम ने पचमढ़ी कैबिनेट बैठक को बताया महत्वपूर्ण, ऊर्जा मंत्री ने डेस्टिनेशन बैठक का बताया उद्देश्य

भोपाल : मोहन सरकार की पांचवी कैबिनेट बैठक आज पचमढ़ी में होने जा रही है। यह बैठक जनजातीय राजा भभूत सिंह की स्मृति में आयोजित की जाएगी। जहां सीएम मोहन बैठक कर कई महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। साथ ही राज्य को 33 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। इधर, बैठक में शामिल होने के लिए  डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भी पचमढ़ी पहुंच गए है। तो वही अन्य नेताओं के आगमन का सिलसिला जारी है। 

पर्यटन के माध्यम से प्रदेश और देश का हो आर्थिक विकास 

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मोहन कैबिनेट के आयोजन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि पर्यटन के माध्यम से प्रदेश और देश का आर्थिक विकास हो। इसलिए पचमढ़ी की कैबिनेट बैठक काफी महत्वपूर्ण है। 

ऐतिहासिक महत्व को जनता तक पहुंचाने की कोशिश

तो वही डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक को लेकर ऊर्जा मंत्री  प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि हम अपने ऐतिहासिक महत्व को जनता तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगह कैबिनेट बैठक का यही उद्देश्य है। 

'विरासत से विकास तक' का संकल्प 

इधर, सीएम मोहन ने भी कैबिनेट मीटिंग को लेकर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के  'विरासत से विकास तक' के संकल्प की सिद्धि के लिए मध्यप्रदेश सरकार संकल्पित है। जनजातीय समाज और शौर्य पराक्रम के प्रतीक, राजा भभूत सिंह के सम्मान में  हमारी कैबिनेट की बैठक आज पचमढ़ी में होने जा रही है। 
 


संबंधित समाचार