भाजपा कार्यालय में हंगामा और आगजनी पर बड़ी कार्रवाई, 7 कार्यकर्ता पार्टी से निष्कासित

भाजपा कार्यालय में हंगामा और आगजनी पर बड़ी कार्रवाई, 7 कार्यकर्ता पार्टी से निष्कासित

नगरी: भारतीय जनता पार्टी ने नगरी स्थित पार्टी कार्यालय में हाल ही में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को गंभीरता से लेते हुए 7 कार्यकर्ताओं को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पार्टी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, घटना में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल पाए गए कार्यकर्ताओं की पहचान की गई है, जिनके नाम हैं – निखिल साहू, शैलेन्द्र धेनुसेवक, भोला शर्मा, गज्जु शर्मा, रवेंद्र साहू, संत कोठारी और सुनील निर्मलकर। इन सभी पर पार्टी के अनुशासन को भंग करने का आरोप है।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। भाजपा ने कहा है कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

निष्कासित किए गए नेताओं के पद:

निखिल साहू – सदस्य, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति

शैलेन्द्र धेनुसेवक – मंडल अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, नगरी

सुनील निर्मलकर – मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा

भोला शर्मा, गज्जु शर्मा, संत कोठारी, रवेंद्र सिंह – सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता


संबंधित समाचार