
जबलपुर /मंदसौर : मध्यप्रदेश में हादसे और जुर्म लगातार बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला जबलपुर से सामने आया है। जहां एक पति ने नशे की लत के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। तो वही मंदसौर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जिनके शवों को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है।
आरोपी की तलाश जारी
पहली घटना जबलपुर की है। जहां एक नशेड़ी पति ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी बेटी की भी जान लेने की कोशिश की। लेकिन नाबालिग बेटी किसी तरह बच गई और पड़ोसियों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। हालांकि पुलिस के आने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। तो वही पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू की।
जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र की घटना
यह पूरी घटना जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आरोपी पति नशे का आदि था और अक्सर घरेलू विवाद और नशे के चलते आये दिन पत्नी और बेटी से मारपीट करता था। लेकिन बीते दिन विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी। तो वही बेटी का इलाज अस्पताल में जारी है। हालांकि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
दूसरी घटना मंदसौर की है। जहां उज्जैन फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा चाँदखेड़ी गांव के पास बीती रात हुआ। दोनों मृतक बाईट से घर जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई। दोनों युवक शामगढ़ के रहने वाले थे। जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।