ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता संदिग्ध हालत में घर की छत से गिर गई।यह मामला मुरार क्षेत्र का है। महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया लेकिन मौत से पहले महिला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोप लगाया कि उसे दहेज के लिए ससुराल वालों ने छत से फेंका है।
महिला की मौत का कातिल कौन ?
ग्वालियर के मुरार थाने की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। जहां एक महिला की छत से गिरने से मौत हो गई है। महिला का नाम आरती कुशवाहा था जिसकी साल 2022 में नीरज कुशवाहा से शादी हुई थी। आपको बता दें कि आरती ने अस्पताल में दम तोड़ने से पहले कई बड़े खुलासे किए, जो काफी चौकाने वाला है। दरअसल आरती ने हॉस्पिटल में अपनी आपबीती सुनाई। जिसका वीडियो उसके भाई ने रिकॉर्ड करके पुलिस को सौप दिया है।
आरती ने वीडियो में अपने सुरालवालों पर कई गंभीर आरोप लगाया है। वीडियो में सामने आया है की दहेज़ के लिए ससुराल की ओर से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल के लोग उसे शुरू से दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। दहेज की मांग को लेकर ही उसकी बहन आरती को ससुराल वालों ने धक्का देकर नीचे फेंका है। वहीं मुरार पुलिस का कहना है कि अभी मामला संदिग्ध है विवाहिता छत से गिरी है या उसके साथ कोई घटना हुई है। इस मामले की जांच की जाएगी।