उज्जैन ; मध्यप्रदेश उज्जैन के वरिष्ठ नेता अरुण वर्मा का आज हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। अरुण यादव बुरहानपुर स्थित रिश्तेदार के यहां मिलने गए थे। इस दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। अरुण वर्मा की मौत से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। वही मंत्री जी का पार्थिव शरीर आज बुरहानपुर से उज्जैन लाया गया है। कल विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।
अरुण वर्मा को पहले भी आ चुके है हार्ट अटैक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण वर्मा के निधन पर कांग्रेस नेता विक्की यादव ने बताया कि अरुण वर्मा को पहले भी हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनके हार्ट में स्टेंट डाले गए थे। अरुण वर्मा की मौत से परिवार के साथ साथ राजनीतिक गलियारों में शौक की लहर है। बताया जा रहा है कि मृत्यु के एक दिन पहले अरुण वर्मा पूर्व सीएम से मुलाकात भी की थी।
बुधवार सुबह 10 बजे होगा अंतिम संस्कार
माधव कॉलेज से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले अरुण वर्मा उज्जैन में NSUI अध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष और शहर कांग्रेस के महामंत्री रह चुके हैं। वर्मा के निधन के बाद शहर कांग्रेस में शोक की लहर है। अरुण वर्मा का कल अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 10 बजे किया जाएगा।